
-
June 29.2019
-
Ishwari Bhoi
June 29.2019
Ishwari Bhoi
एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा महत्वपूर्ण इंसान होता है जो अपने ज्ञान, धैर्य, प्यार और देख-भाल से उसके पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है। एक शिक्षक वो व्यक्ति होता है जो अपने विद्यार्थी को सबसे बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध कराने के द्वारा हरेक के भविष्य को आकार देता है। हर विद्यार्थी की शिक्षा में एक शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। एक शिक्षक के पास बहुत सारे गुण होते हैं और वो अपने विद्यार्थी के जीवन को सफल बनाने में पूरी तरह से दक्ष होता है। एक शिक्षक बहुत समझदार होता है और अच्छे से जानता है कि विद्यार्थी का ध्यान पढ़ाई की ओर कैसे लगाना है। ऐसी ही एक शिक्षक है श्री ईश्वरी भोई।
ईश्वरी भोई एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक है। सरकारी शिक्षक होने के बावजूद इन्होने अपने विद्यालय के बच्चो के बारे मे काफी सोचते है। इन्होने किताबो से अतिरिक्त बढ़के बच्चो को प्रैक्टिकल ज्ञान कि तरफ भी ले जाना चाहते थे। भोई जी को पता है कि आज के ज़माने मे किताबी ज्ञान के साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी मिलना बहुत जरुरी है। इन्होने रीसाइक्लिंग का प्रोसेस भी सरकारी स्कूल के बच्चो को समझाया, जिसका उपयोग बच्चे कर रहे है।
भोई जी के परिश्रम से ना ही उन्होंने अपने विद्यालय के बच्चो यहाँ तक कि CERN हाई स्कूल का नाम भी रोशन करा है। ऐसी ही ज़िद्द हम सबकी जिंदगी मैं होती है बस थोड़ा परिश्रम करने कि जरुरत है।